भगवान शिव और उनकी आराधना हिन्दी पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी | More details about Bhagwan Shiv aur Unki Aradhana Hindi Book
इस पुस्तक का नाम है : भगवान शिव और उनकी आराधना | इस पुस्तक के लेखक हैं : श्री स्वामी शिवानंद सरस्वती | इस रचना के हिन्दी अनुवादक हैं : श्रीमती सुधा भारद्वाज | पुस्तक के प्रकाशक हैं : द डिवाइन लाइफ सोसाइटी, टिहरी गढ़वाल, उत्तरांचल | इस पुस्तक की पीडीएफ फाइल का कुल आकार लगभग 81 MB हैं | इस पुस्तक में कुल 236 पृष्ठ हैं |
Name of the book is : Bhagwan Shiv aur Unki Aradhana. Author of this book is : Shri Swami Shivanand Saraswati. Hindi translation of the composition is done by : Smt. Sudha Bharadwaj. The book is published by : The divine life society, Tehri Gadwal, Uttaranchal. Approximate size of the PDF file of this book is 81 MB. This book has a total of 236 pages.
पुस्तक के लेखक | पुस्तक की श्रेणी | पुस्तक का साइज | कुल पृष्ठ |
---|---|---|---|
स्वामी शिवानंद सरस्वती | भक्ति, धर्म | 81 MB | 236 |
पुस्तक से :
मनुष्य को एकान्त पवित्र स्थान पर शान्तावस्था में बैठ कर समस्त इन्द्रियों का निग्रह करके प्राणों को नियन्त्रित करके उन अविनाशी शिव पर ध्यान लगाना चाहिए तब उन सर्वव्यापक इन्द्रियातीत को हृदय कमल पर विराजमान करने के पश्चात् उन सूक्ष्म व अनन्त पर ध्यान लगाना चाहिए।
हठयोगी मूलाधार चक्र में प्रसुप्त कुण्डलिनी शक्ति को आसन, प्राणायाम कुम्भक, मुद्रा और बन्ध द्वारा जागृत करते हैं उसे विभिन्न चक्रों (आध्यात्मिक शक्ति स्रोतों) स्वाधिष्ठान, मणिपूर, अनाहत, विशुद्ध और आज्ञा में से होते हुए शीर्षस्थान में सहस्र दलों वाले कमल सहस्रार में ले जा कर भगवान् से मिला देते हैं। वहाँ वे अमृत (शिवज्ञान वे अमृत) पान करते हैं। इसे अमृतास्रव कहते हैं।
जीव और जगत् का उद्गम उनसे है, स्थिति उनमें है। उनमें ही उनका पालन और संहार है और अन्त में उन्हीं में समा जाते हैं। वे समस्त जगत् के रक्षक, उद्गम और आधार हैं। वे सत्यम्, सुन्दरम्, शिवम् और आनन्द की प्रतिमूर्ति हैं। वे ही सत्यम्, शिवम्, शुभम्, सुन्दरम् और कान्तम् हैं।
(नोट : उपरोक्त टेक्स्ट मशीनी टाइपिंग है, इसमें त्रुटियां संभव हैं, अतः इसे पुस्तक का हिस्सा न माना जाये.)
डाउनलोड लिंक :
"भगवान शिव और उनकी आराधना" हिन्दी पुस्तक को सीधे एक क्लिक में मुफ्त डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |
To download "Bhagwan Shiv aur Unki Aradhana" Hindi book in just single click for free, simply click on the download button provided below.