भक्ति योग हिन्दी ग्रन्थ के बारे में अधिक जानकारी | More details about Bhakti Yog Hindi Book
इस पुस्तक का नाम है : भक्ति योग | इस पुस्तक के लेखक हैं : चौधरी रघुनन्दन प्रसाद सिंह | इस ग्रन्थ के प्रकाशक हैं : गीता प्रेस, गोरखपुर | इस पुस्तक की पीडीएफ फाइल का कुल आकार लगभग 396 MB हैं | इस पुस्तक में कुल 736 पृष्ठ हैं |
Name of the book is : Bhakti Yog. This book is written by : Chaudhary Raghunandan Prasad Singh. The book is published by : Gita Press, Gorakhpur. Approximate size of the PDF file of this book is 396 MB. This book has a total of 736 pages.
पुस्तक के लेखक | पुस्तक की श्रेणी | पुस्तक का साइज | कुल पृष्ठ |
---|---|---|---|
रघुनन्दन प्रसाद सिंह | धर्म, भक्ति | 396 MB | 736 |
पुस्तक से :
भक्तिविषयक पुस्तकोंकी कमी नहीं है। इस मधुर विषय पर अच्छी-अच्छी पुस्तकें सौभाग्यसे प्राप्त हैं। परन्तु प्रस्तुत पुस्तकमें कई विशेषताएँ हैं। भक्तिके प्रत्येक अंगपर इतना सविस्तर विव रण शायद ही किसी अन्य पुस्तक में मिले श्रुति, स्मृति, पुराण, श्रीमद्भागवत गीता आदिके उपयुक्त प्रमाण ही यथास्थान नहीं दिये वरं सिद्धान्त समझानेमें उनका बड़ा ही सुन्दर उपयोग किया गया है।
गोस्वामी तुलसीदासजी और अन्य हिन्दी के भक्त कवियोंकी सूक्तियोंने सोने में सुगन्ध का काम किया है। मानो भक्तिशास्त्र का मथनकर साधकके लिये नवनीत उपस्थित कर दिया है। परन्तु सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक-एक शब्द पर लेखक के अनुभवकी छाप लगी हुई है। जो शास्त्रोंसे दीर्घकाल के अनवरत परिशीलनसे प्राप्त किया उसको अनुभवद्वारा सिद्ध करके लेखक ने लेखनी उठाना उचित समझा है। पुस्तक संकलनमात्र नहीं है एक उन्नत और अनुभवसिद्ध, भक्तिरसमें ओतप्रोत आत्माका प्रसाद है। ऐसी ही पुस्तकका सच्चा प्रभाव पड़ता है और उन्हीं का लिखना पढ़ना सार्थक और कल्याणकारी हो सकता है।
इस परमात्माका लाभ न वेदाध्ययनसे, न धारणा से और न बहुत शास्त्रों के ज्ञान से ही हो सकता है। जो इसकी प्राप्तिके लिये हृदयसे (भक्तिभावके साथ) प्रार्थना करता है उसीको यह मिलता है और उसीको यह अपना रूप प्रकट करता है। जिसकी इष्टदेवमें पराभक्ति है और जैसी इष्टदेवमें है वैसी ही गुरुजीमें भी है, उसी सत्पुरुषको वेदप्रतिपादित ब्रह्मका प्रकाश होता है, प्रकाश होता है।
(नोट : उपरोक्त टेक्स्ट मशीनी टाइपिंग है, इसमें त्रुटियां संभव हैं, अतः इसे पुस्तक का हिस्सा न माना जाये.)
डाउनलोड लिंक :
"भक्ति योग - गीता प्रेस" हिन्दी पुस्तक को सीधे एक क्लिक में मुफ्त डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |
To download "Bhakti Yog - Gita Press" Hindi book in just single click for free, simply click on the download button provided below.