साहित्य दर्पण कोश हिन्दी पुस्तक | Sahitya Darpan Kosha Hindi Book PDF

Sahitya-Darpan-Kosha-Hindi-Book-PDF


साहित्य दर्पण कोश पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी | More details about Sahitya Darpan Kosha Hindi Book

इस पुस्तक का नाम है : साहित्य दर्पण कोश | इस पुस्तक के लेखक/संपादक हैं - डॉ रमण कुमार शर्मा | इस पुस्तक के प्रकाशक हैं : विद्यानिधि प्रकाशन, दिल्ली | इस पुस्तक की पीडीएफ फाइल का कुल आकार लगभग 75 MB हैं | इस पुस्तक में कुल 242 पृष्ठ हैं |

Name of the book is : Sahitya Darpan Kosha. This book is written/edited by : Dr Raman Kumar Sharma | The book is published by : Vidyanidhi Prakashan, Delhi. Approximate size of the PDF file of this book is 75 MB. This book has a total of 242 pages.



पुस्तक के लेखकपुस्तक की श्रेणीपुस्तक का साइजकुल पृष्ठ
डॉ रमण कुमार शर्मा साहित्य, काव्य75 MB242


पुस्तक से : 

श्रव्यकाव्य के साथ-साथ दृश्यकाव्य का भी विवेचन होने के कारण यह एक समग्र लक्षण-ग्रन्थ बन गया है। इन दोनों के लिए समन्वित रूप से 'साहित्य' पद का प्रयोग किया गया है। लक्षणोंके विषयमें मौलिक न होकर भी यह ग्रन्थ विषयको स्पष्ट करने में अवश्य समर्थ है परन्तु आज अध्ययनका माध्यम संस्कृत न रहने के कारण छात्रोंको इसे हृदयङ्गम करने में भी समस्या होती है।

 

सर्वथा मौलिकता का तो कोई दावा नहीं किया जा सकता परन्तु साहित्यदर्पणकारके पक्ष को यथाशक्ति प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। काव्यशास्त्र और नाट्यशास्त्रके अन्य आचार्योंका मत भी केवल वहीं पर उद्धृत किया गया है जहाँ वह साहित्यदर्पणकार के अभिप्राय को स्पष्ट करने के लिए उपयोगी प्रतीत हुआ।

 

उच्च स्तर पर साहित्यशास्त्र का अध्ययन करनेवाले संस्कृत और हिन्दीके विद्यार्थियोंके लिए तो इसका उपयोग होना ही चाहिए, काव्यशास्त्र और नाट्यशास्त्रके पारिभाषिक शब्दों का परिचय देने के कारण एक अर्थ में साहित्यशास्त्रके एक सन्दर्भग्रन्थ के रूप में शोधार्थियोंके लिए भी उपादेय हो सके, इसी उद्देश्यकी पूर्ति में मेरे इस श्रम की सफलता निहित है।

 

आज भी भारतके अधिकांश विश्वविद्यालयोंमें संस्कृत काव्यशास्त्रके छात्रोंको साहित्य के सामान्य सिद्धान्तोंका परिचय कराने के लिए इस ग्रन्थको पाठ्यक्रममें निर्धारित किया गया है क्योंकि साहित्यसमीक्षा के लगभग सभी सिद्धान्त इसमें सामान्य रूप से विवेचित हुए हैं जो शास्त्रमें प्रवेशार्थी छात्रों के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं।

 (नोट : उपरोक्त टेक्स्ट मशीनी टाइपिंग है, इसमें त्रुटियां संभव हैं, अतः इसे पुस्तक का हिस्सा न माना जाये.)


डाउनलोड लिंक :

"साहित्य दर्पण कोश" पुस्तक को सीधे एक क्लिक में मुफ्त डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |

To download "Sahitya Darpan Kosha" book in just single click for free, simply click on the download button provided below.


Download PDF (75 MB)


If you like this book we recommend you to buy it from the original publisher/owner. 



Thank you.