श्री दुर्गा कवच पुस्तक | Shri Durga Kavach Book PDF

 

Shri-Durga-Kavach-Book-PDF

श्री दुर्गा कवच पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी | More details about Shri Durga Kavach Book

इस पुस्तक का नाम है : श्री दुर्गा कवच | इस पुस्तक के संपादक हैं : गुल्लु प्रसाद केदारनाथ | पुस्तक के प्रकाशक हैं : गुल्लु प्रसाद केदारनाथ, वाराणसी | इस पुस्तक की पीडीएफ फाइल का कुल आकार लगभग 15 MB हैं | इस पुस्तक में 40 पृष्ठ हैं |

Name of the book is : Shri Durga Kavach. This book is edited by : Gullu Prasad Kedarnath. The book is published by : Gullu Prasad Kedarnath, Varanasi. Approximate size of the PDF file of this book is 15 MB. This book has 40 pages.

पुस्तक के संपादकपुस्तक की श्रेणीपुस्तक का साइजकुल पृष्ठ
गुल्लु प्रसाद केदारनाथधर्म, भक्ति, आध्यात्म15 MB40



पुस्तक के बारे में : 

18 मुख्य पुराणोंमें से एक मार्कंडेय पुराण के अंतर्गत दुर्गा कवच के श्लोक अंतर्भूत है और यह अद्भुत दुर्गा सप्तशतीका भाग है। देवी कवच को श्रीब्रह्माजी ने ऋषि मार्कंडेयको सुनाया और इसमें ४७ श्लोक शामिल है. इसके बाद ९ श्लोकोंमें फलश्रुति लिखित है। फलश्रुति का अर्थ है, इसको सुनने अथवा पढ़ने से क्या फल मिलता है यह वर्णित है । जो भी व्यक्ति इस दिव्य दुर्गा कवच का नित्य पाठ करता है वह माँ दुर्गासे आशीर्वाद प्राप्त करता है।

 

मंत्रोमें नकारात्मक, प्रतिकूल ऊर्जा को अधिक सकारात्मक ऊर्जा में बदलनेकी क्षमता होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति निष्ठा से भक्ति और शुद्ध उच्चारण के साथ नियमित रूप से दुर्गा कवच को पढ़ता है, वह सभी बुराइयोंसे संरक्षित रहता है। नवरात्रों के दिनों में देवी कवचका पाठ करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

 

 

नवरात्र के अवसर पर श्रीदुर्गा सप्तशतीके पाठ का विशेष अध्यात्मिक महत्व है. दुर्गा सप्तशतीके 13 अध्यायोंसे पहले तीन प्रथम अंगों - कवच, अर्गला और कीलक स्तोत्र का भी पाठ किया जाता है. कवच का अर्थ होता है रक्षा करने वाला, अपने चारों ओर एक प्रकार का आवरण बना देना। दुर्गा कवच में हम देवी माँ के विभिन्न नामों का उच्चारण करते हैं, जो हमारे भौतिक और सूक्ष्म शरीर के चारो ओर एक कवच का निर्माण कर देते हैं।

 (नोट : उपरोक्त टेक्स्ट मशीनी टाइपिंग है, इसमें त्रुटियां संभव हैं, अतः इसे पुस्तक का हिस्सा न माना जाये.)


डाउनलोड लिंक :

"श्री दुर्गा कवच" पुस्तक को सीधे एक क्लिक में मुफ्त डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |


To download "Shri Durga Kavach" book in just single click for free, simply click on the download button provided below.


Download PDF (15 MB)


If you like this book we recommend you to buy it from the original publisher/owner. Thank you.