वेदों में आयुर्वेद - कपिलदेव द्विवेदी हिन्दी पुस्तक | Vedon Mein Ayurved - Kapildev Dwivedi Hindi Book PDF

                                      

Vedon-Mein-Ayurved-Kapildev-Dwivedi-Hindi-Book-PDF


वेदों में आयुर्वेद हिंदी पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी | More details about Vedon Mein Ayurved Hindi Book

इस पुस्तक का नाम है : वेदों में आयुर्वेद | इस पुस्तक के लेखक हैं : डॉ. कपिलदेव द्विवेदी । पुस्तक का प्रकाशन किया है : विश्वभारती अनुसंधान परिषद | इस पुस्तक की पीडीएफ फाइल का कुल आकार लगभग 80 MB हैं | पुस्तक में कुल 318 पृष्ठ हैं |

Name of the book is : Vedon Mein Ayurved. This book is written by : Dr Kapildev Dwivedi. The book is published by : Vishwabharati Anusandhan Parishad. Approximate size of the PDF file of this book is 80 MB. This book has a total of 318 pages.

पुस्तक के लेखकपुस्तक की श्रेणीपुस्तक का साइजकुल पृष्ठ
डॉ. कपिलदेव द्विवेदीआयुर्वेद,स्वास्थ्य80 MB318



पुस्तक से : 

चरक ने आयुर्वेद का लक्षण दिया है, जो आयुका ज्ञान कराता है वहीं आयुर्वेद है। इसका स्पष्टीकरण करते हुए कहा गया है कि आयुर्वेद ही मनुष्यकी आयु के लिए हितकर और अहितकर वस्तुओं का ज्ञान करता है, सुखकर और दुःखदायी कारणों का उल्लेख करता है, पदार्थों की ग्राह्य मात्रा और अनुचित मात्रा का उपदेश देता है तथा आयुवर्धक और आयुनाशक द्रव्यों, गुणों और कर्मों का वर्णन करता है। इसमें आयु की इयत्ता और आयु के स्वरूपका भी वर्णन होता है।

 

अथर्वा का अर्थ योगी है। इसमें ध्यान, मनन, चिन्तन और मनोयोग से होने वाली चिकित्सा का समावेश है इसीलिए इसे मानस चिकित्सा विधि कहते हैं । इसमें मंत्रशक्ति, जप, पूजा-पाठ, आश्वासन प्रक्रिया आदिके द्वारा प्राणशक्ति की वृद्धि और रोगों का नाश किया जाता है इसमें मनोबल को प्रदीप्त करके इच्छाशक्तिसे रोगों को नष्ट या क्षीणप्राय किया जाता है ।

 

 

वेदों में कायचिकित्सा, विषचिकित्सा, शालाक्यचिकित्सा या आँख सिर आदि के रोगों की चिकित्सा और शल्यचिकित्सा का बहुत विस्तार से वर्णन मिलता है । इनका आगे यथास्थान वर्णन किया गया है । बालचिकित्सा या कौमारभृत्य का वर्णन बहुत कम है। इसी प्रकार ग्रहचिकित्सा, रसायनतन्त्र और वाजीकरण के प्रसंग बहुत कम ही प्राप्त होते हैं।

 (नोट : उपरोक्त टेक्स्ट मशीनी टाइपिंग है, इसमें त्रुटियां संभव हैं, अतः इसे पुस्तक का हिस्सा न माना जाये.)


डाउनलोड लिंक :

"वेदों में आयुर्वेद" हिन्दी पुस्तक को सीधे एक क्लिक में मुफ्त डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |

To download "Vedon Mein Ayurved" Hindi book in just single click for free, simply click on the download button provided below.


Download PDF (80 MB)


If you like this book we recommend you to buy it from the original publisher/owner. Thank you.